Dark Mode
टॉप-टेन  पांच हजारी ईनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार

टॉप-टेन  पांच हजारी ईनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार


टोंक । महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर द्वारा दस सर्वाधिक सक्रिय वांछित अपराधियों टॉप टेन की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेेष अभियान के दौरान पुलिस थाना निवाई में एक जिला स्तरीय टॅप टेन पांच हजारी ईनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक टोंक  भवानी सिंह राठौड़, वृत्ताधिकारी निवाई संदीप सारस्वत के निकटतम सुपरविजन में  थानाधिकारी निवाई छोटे लाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के सदस्यों हैड कानि. साईबर सेल टोंक सुरेश कुमार चावला,  हैड कानि. नीरज निवाई, कानि. राधाकिशन निवाई एवं कानि.  देवनारायण थाना दत्तवास द्वारा अथक मेहनत करने के पश्चात जिला स्तरीय टॉप टेन पांच हजार के ईनामी वांछित अपराधी सुरेश उर्फ  सुर्या पुत्र श्योजी गुर्जर (20) साल निवासी दडा की ढाणी उदगांव थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी निवाई छोटेलाल ने बताया कि वांछित आरोपी सुरेश उर्फ  सुर्या को न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित कर स्थायी गिरफ्तार वारण्ट जारी किया गया था।  

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!