बाल झड़ने से परेशान हैं? प्याज-मेथी का ये पानी करेगा कमाल
नई दिल्ली। लंबे, घने और मजबूत बाल हर महिला की चाहत होते हैं, लेकिन बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बालों का झड़ना आम समस्या बन गया है। कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता।
ऐसे में अब लोग फिर से घरेलू नुस्खों की ओर लौट रहे हैं। दादी-नानी के बताए गए प्याज और मेथी से बने खास पानी को बालों में लगाने से झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
क्यों झड़ते हैं बाल?
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बालों की सही देखभाल नहीं कर पाते। धूल, पसीना और गंदगी स्कैल्प पर जम जाती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा तनाव, नींद की कमी और गलत डाइट भी बालों के झड़ने की बड़ी वजह बनते हैं।
कैसे बनाएं घरेलू जादुई पानी?
इस खास पानी को बनाना बेहद आसान है।
-
सबसे पहले 2 कप पानी लें।
-
इसमें एक प्याज को टुकड़ों में काटकर डालें।
-
अब इसमें थोड़ी मेथी दाना और रीठा मिलाएं।
-
सभी चीजों को अच्छे से उबाल लें।
-
जब पानी का रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें।
-
इसे ठंडा होने के बाद छानकर अलग कर लें।
बालों में कैसे करें इस्तेमाल?
-
सबसे पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें।
-
तैयार पानी को स्प्रे बोतल में भर लें।
-
इसे सीधे स्कैल्प पर स्प्रे करें।
-
हल्के हाथों से मसाज करें।
-
करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें।
-
इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
कितनी बार करें इस्तेमाल?
इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार अपनाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अगर आप भी बिना केमिकल के अपने बालों को स्वस्थ बनाना चाहती हैं, तो यह घरेलू उपाय आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।