लूट की राशि बरामद कर दो आरोपी किए गिरफ्तार
नौगावा. थाना पुलिस ने लूट की राशि बरामद कर लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व देशी कट्टा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। नौगावा थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया की कमलेश कुमार सैनी जाति माली उम्र 28 साल निवासी अजबपुरा थाना नारायणपुर जिला अलवर ने 25 मई को रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी की वह हुमाना फाइनेस सर्विसेज प्रा. लि. ब्रांच रामगढ़ में कार्यरत है। वह और उसका साथी देवीसिंह समूह लोन राशी एकत्रित करने के लिए 25 मई को प्रातः 7.30 बजे साथ गये थे। कलेक्शन की राशि लेकर जब वह रसवाडा से निकले तो सेंटर से 700 मीटर दूरी पर मुबारिकपुर की तरफ पीछे से बाईक पर दो लोग आये और मेरी बाईक के सामने अपनी लगा दी ओर को देशी कट्टा दिखाया व जान से धारने की धमकी दी। देशी कट्टा दिखाकर मुझसे बैग व मोबाईल छीन लिया। बैग मे 118035/- थे। रुपए लेकर दोनो व्यक्ति मुबारिकपुर की तरफ भाग गए। रिपोर्ट दर्ज़ कर अनुसन्धान जारी रखा।नौगावा थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। लूट में शामिल दो आरोपी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र श्री सूरज सिंह जाति रायसिख उम्र 20 साल निवासी मेजरसिंह की ढाणी रसवाडा पुलिस थाना नौगावा जिला अलवर तथा अजीत पुत्र श्री गुरमीत सिंह जाति रायसिख उम्र 18 साल निवासी बसई बीस्थल पुलिस थाना कोटकासिम जिला अलवर को बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल देशी कट्टा व लूट की राशि को जब्त किया गया ।