अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
टोंंक । अवैध मादक पदार्थो के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जिले के थाना पुरानी टोंक एवं पीपलू में अवैध शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हैड कानि. घनश्याम, कानि. हरीशंकर, महिला कानि. अनिता एवं सरकारी जीप चालक कानि. जितेन्द्र ने पारिवारिक न्यायालय के पास स्थित प्याऊ से 90 पव्वे अवैध शराब के साथ आरोपी सोहन लाल पुत्र लालाराम कोली (39) साल निवासी संघपुरा जाटा पाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थानाधिकारी बरोनी हरीराम के नेतृत्व में हैड कानि. हिम्मत सिंह ने अवैध हथकढ़ शराब के साथ आरोपी हरकेश पुत्र रामजीवन मीणा निवासी करणोदा की ढाणी जामडोली जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है।