गैस सिलेंडर चोरी के दो अभियुक्त किये गिरफ्तार,
चोरी के 3 सिलेंडर व घटना में प्रयुक्त बाईक की बरामद
दौसा . पुलिस थाना कोतवाली दौसा की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 23मई व 24 मई को गैस सप्लायरो की दुकानों से भरे गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा करते हुए अभियुक्त नारायण पुत्र बाबूलाल जाति जाट उम्र 20 साल निवासी किशन्या पटेल की ढाणी जटवाडा थाना बस्सी व दातार पुत्र हरलाल जाति गुर्जर उम्र 23 साल निवासी मीठावास थाना बस्सी जिला जयपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मरे गैस सिलेंडर बरामद करने में सफलता अर्जित की है, घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल नंबर आरजे 14 ईएस 8569 को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त नशा करने के आदि है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई को परिवादी ज्ञानचन्द पुत्र प्यारेलाल जांगिड उम्र 46 साल निवासी राजपूत छात्रावास के सामने जयपुर रोड दौसा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि में गैस सिलेण्डर सप्लाई का काम करता हूं 24 मई को मेरे घर के सामने सप्लाई के रखे हुए सिलेण्डरों को दो व्यक्ति मोटर साईकिल पर लेकर भाग गये, इसी प्रकार भारत गैस का सप्लायर कमलेश जायसवाल का भी एक सिलेण्डर लेकर भाग गये। आदि रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।