Dark Mode
नवी मुंबई में 10.9 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

नवी मुंबई में 10.9 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दो लोगों के पास से 10.90 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन जब्त करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने मंगलवार शाम को तलोजा इलाके में कलंबोली-मुंब्रा मार्ग पर स्थित पेंडार फाटा में स्कूटर से यात्रा कर रहे दो लोगों को रोका।

तलोजा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के पास से 107 ग्राम मादक पदार्थ तथा उसका स्कूटर जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 28 वर्ष और 36 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!