Dark Mode
पोक्सो वारंटी सहित दो गिरफ्तार

पोक्सो वारंटी सहित दो गिरफ्तार

भुसावर। महानिदेशक राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए गए 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में वेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनाहरायण मीणा एवं भुसावर वृत अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा के निकट सुपरविजन में भुसावर थाना अधिकारी सुनील सुनील कुमार गुप्ता द्वारा टीम गठित कर थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 164/ 2024,1 अप्रैल 2024 धारा 19/54 में फरार आरोपी मोहिनी पुत्र पीतम उर्फ मस्ता जाति जाटव निवासी जाटव मोहल्ला सुहारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1 अप्रैल 2024 को रात्रि को अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था ।मौके पर 101 अवैध देशी शराब के पूव बरामद किए गए थे।
पोक्सो बारंटी गिरफ्तार--
न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो एक्ट केसेज क्रम संख्या-1 भरतपुर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की पालना में वारंटी भूपेंद्र उर्फ हब्बू 20 पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी मैनापुरा थाना भुसावर को गिरफ्तार किया है वारंटी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल हजारीलाल एवं रभो सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वारंटी पर नवली के के अपहरण व छेड़छाड़ का आरोप है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!