Dark Mode
दो दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

दो दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

ब्यावर। लघु उद्योग भारती, ब्यावर की महिला शाखा के तत्वाधान में आज से 6 व 7 जनवरी 2024 को दो दिवसीय ‘स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग’ प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया। आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महिला उत्थान थीम पर शुरू हुई इस प्रदर्शनी में राजस्थान की 50 से अधिक महिला उद्यमियों द्वारा भाग लिया जा रहा है, जो अपने-अपने उत्पाद का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में करेंगी 7 इस प्रदर्शनी में ब्यावर शहर के अलावा अजमेर, पाली, किशनगढ़, जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़ सहित कई शहरों के उद्यमी सम्मिलित हो रहे हैं। महिला शाखा अध्यक्षा अर्पिता शर्मा ने अपने उद्घाटनीय भाषण में बताया कि इस प्रदर्शनी में हम नवीनतम कला, संस्कृति, पहनावा, नई तकनीकें व नए स्किल्ड खेलों को सांझा कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी से हम महिला सोच को नई दिशा और नए विचारों से हम और नए सृजनात्मक संग्रहों के साथ भागीदार बनाने में कामयाब होने जा रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!