Dark Mode
Maharashtra के पालघर में कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Maharashtra के पालघर में कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में चोरी के मामलों में वांछित एक व्यक्ति की कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस (एमबीवीवी) कर्मियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मंगेश चव्हाण और मनोज सकपाल के रूप में हुई है।

यह मामला वर्ष 2018 का है। गौरतलब है कि बंबई उच्च न्यायालय ने चोरी के कई मामलों में वांछित आरोपी जोगिंदर राणा की कथित फर्जी मुठभेड़ की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!