Dark Mode
यूक्रेन, इस्राइल, स्पेन ने पेरिस ओलंपिक पुरूष फुटबॉल के लिये क्वालीफाई किया

यूक्रेन, इस्राइल, स्पेन ने पेरिस ओलंपिक पुरूष फुटबॉल के लिये क्वालीफाई किया

पेरिस। इस्राइल और स्पेन ने पेरिस ओलंपिक 2024 की पुरूष फुटबॉल स्पर्धा के लिये क्वालीफाई कर लिया क्योंकि इंग्लैंड ने अंडर 21 यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया। यूक्रेन ने फ्रांस को आखिरी क्वार्टर फाइनल में 3 . 1 से हराया। फ्रांस मेजबान होने के नाते ओलंपिक के लिये स्वत: क्वालीफाई कर चुका है। इस्राइल और स्पेन ने अंडर 21 यूरो के जरिये क्वालीफाई किया। इंग्लैंड ने रविवार को पुर्तगाल को 1 . 0 से हराया था लेकिन ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेगा। ब्रिटेन की ओलंपिक टीम में उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स भी पुरूष फुटबॉल में शामिल हैं। यूक्रेन पर हमले के कारण रूस को युएफा में खेलने की अनुमति नहीं मिली और अंडर 21 यूरो के क्वालीफाइंग ग्रुप से वह बाहर रहा। ओलंपिक पुरूष फुटबॉल अंडर 23 टूर्नामेंट है जिसमें हर टीम में तीन इससे अधिक उम्र के खिलाड़ी खेल सकते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!