Dark Mode
विचाराधीन कैदी ने जेल में लगाई फांसी, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मामला

विचाराधीन कैदी ने जेल में लगाई फांसी, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मामला

पीलीभीत जिला जेल में बंद 23 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी ने मंगलवार को कथित रूप से फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) दीपक चतुर्वेदी ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सुखविंदर (23) के रूप में हुई है तथा उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सुखविंदर के खिलाफ 2016 में पूरनपुर थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। गत सात फरवरी को उसे अदालत ने दोबारा जेल भेज दिया था।

जेल अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब उसने शौचालय जाने का अनुरोध किया तो जेल का एक कर्मचारी उसे शौचालय में ले गया। काफी देर तक जब वह शौचालय से बाहर नहीं आया।

उसके बाद जेल कर्मियों ने अंदर देखा तो कैदी वेंटिलेटर की ग्रिल पर मफलर से बने फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी तुरंत जेल अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचे जेल डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!