Dark Mode
कर्नाटक में अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

कर्नाटक में अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे को कर्नाटक के रामनगर में बिदादी स्थित उसके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुथप्पा राय की 2020 में मौत हो गई थी।पुलिस ने बताया कि मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच उस समय हुई जब रिकी अपनी कार से बिदादी से बेंगलुरु जा रहा था। उसने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं और एक गोली वाहन में लगी।पुलिस ने बताया कि रिकी अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठा था तभी गोली कार चालक की सीट को भेदती हुई निकल गई, जिससे चालक और रिकी दोनों घायल हो गए। उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!