Dark Mode
उत्तर प्रदेश: आगरा पुलिस ने बिल्डर के अगवा हुये बेटे को मुक्त कराया; दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: आगरा पुलिस ने बिल्डर के अगवा हुये बेटे को मुक्त कराया; दो लोग गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी से बिल्डर के अगवा किये गये बेटे को मुक्त कराया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (पश्चिम) सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश यादव और आशीष यादव के रूप में हुई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बिल्डर आशीष अग्रवाल की शिकायत के हवाले से बताया कि उनका बेटा ईशांत अपनी कार से चालक आकाश यादव के साथ उनकी बेटी के घर नोएडा जाने के लिए निकला था।

उन्होंने बताया कि रास्ते में आकाश का साथी आशीष भी मिल गया और उन्होंने ईशांत को अगवा कर डिक्की में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि आकाश कार को यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ ले गया। सोनम कुमार ने बताया कि बिल्डर के पास यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर से टोल कटने का मैसेज आया तो उन्हें संदेह हुआ।

कुछ देर बाद ही मथुरा से प्लाजा से भी टोल कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने आगरा पुलिस को सूचना दी। आगरा पुलिस ने खंदौली टोल प्लाजा पर जांच की और बिल्डर द्वारा बताये गये नंबर वाली कार को घेर लिया। उन्होंने बताया कि जांच में ईशांत को डिक्की बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चालक आकाश और उसके साथी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!