Dark Mode
लूट के इनामी बदमाश को वैर  पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट के इनामी बदमाश को वैर  पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
वैर  . जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छवाह  के निर्देशन में लूट डकैती चोरी नकबजनी एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ राजेंद्र कुमार व व्रताधिकारी   भुसावर  सीताराम आरपीएस  के सुपर विजन में थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर उपनिरीक्षक ने टीम गठित कर व्यापारी के साथ लूट की घटना करने वाले  ₹10000 के फरार चल रहे आरोपी जल सिंह उर्फ़  मोटा पुत्र मोहन सिंह जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी कारवान बास थाना भुसावर को गिरफ्तार किया है,  घटनाक्रम के अनुसार दिनांक 2 अप्रैल 23 को व्यवसाई विनोद के पर्चा बयानों के आधार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा कस्बा वैर  में जगजीवनपुर  गांव  के पास स्कूटी पर आ रहे प्रार्थी व साथी हरिओम के साथ मारपीट व फायरिंग कर 375000 रुपए व स्कूटी को छीन कर ले गए थे उक्त घटना के संबंध में थाना वैर पर मुकदमा नंबर 77/ 23  धारा 394 307 34 आईपीसी में पंजीबद्ध किया गया था, थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर उपनिरीक्षक मय जाप्ता  बाद अनुसंधान उक्त मामले में वांछित चल रहे ₹10000 के इनामी बदमाश जल सिंह उर्फ़  मोटा पुत्र मोहन सिंह जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी कारवान  वास भुसावर को गिरफ्तार किया है,  इस विशेष टीम में प्रेम सिंह भास्कर उप निरीक्षक थानाधिकारी, बृजभान सहायक उपनिरीक्षक  बृजेश हेड कांस्टेबल, जजवीर सिंह कांस्टेबल, गुमान सिंह कानि. ने  कार्रवाई की , उल्लेखनीय है इस मामले में 5 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है एवं लूट की घटना के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है, उक्त आरोपी जलसिंह  उर्फ़ मोटा की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय भरतपुर से ₹10000 का इनाम घोषित किया हुआ था,
 
 
 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!