Dark Mode
विकास रथों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 18 स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया

विकास रथों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 18 स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया

सवाई माधोपुर। राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विकास रथ जिले की चारों विधानसभा में पहुंच चुके हैं। रविवार को इन एलईडी मोबाइल वैन के जरिए डेढ दर्जन स्थानों पर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि 4 विकास रथों ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग भ्रमण किया और आम लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। रविवार को विकास रथ सवाई माधोपुर विधानसभा के नगर परिषद क्षेत्र, खण्डार की छाण, अल्लापुर, बहरावण्ड़ा खुर्द एवं अल्लापुर ग्राम पंचायत, गंगापुर सिटी की सलेमपुर, उमरी, बूचौलाई, अमरगढ़ ग्राम पंचायत एवं गंगापुर सिटी नगर परिषद में तथा विधानसभा क्षेत्र बामनवास की गुर्जर बड़ौदा, कोयला, सीतोड़, शफीपुरा एवं गण्डाल आदि ग्राम पंचायतों में पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने जगह-जगह रथों का स्वागत किया एवं राज्य सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से सुनी। सोमवार को यहां प्रचार करेंगे रथ :- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि सोमवार, 15 दिसम्बर को सवाई माधोपुर की जटवाड़ा कलां, लोरवाड़ा, अजनोटी, जड़ावता एवं पढ़ाना में, खण्डार की पाली, गण्डावर, मेईकलां एवं खण्डेवला में, गंगापुर सिटी की खेड़ाबाढ़ रामगढ़, कुनकटाकला, मीना पाड़ा एवं गंगापुर सिटी में तथा बामनवास की रानीला, टुण्डिला, डूंगरवाड़ा, भांवरा एवं अमावरा में विकास रथों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान विकास रथों के माध्यम से वीडियो, ऑडियो संदेशों, प्रदर्शनी तथा जनसंवाद के जरिए नागरिकों को राज्य सरकार की विकासात्मक पहलों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!