लोहरवाड़ा गिरदावर के मुख्यालय पर नहीं बैठने से ग्रामीण परेशान
नसीराबाद. उपखंड की लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ अजमेर जिला कलेक्टर पत्र प्रेषित कर लोहरवाड़ा गिरदावर सुरेंद्र कुमार मुख्यालय पर नहीं आने व अतिक्रमियो से मिलीभगत कर अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है राठौड़ ने प्रेषित पत्र में बताया कि भू अभिलेख निरीक्षक सुरेंदर कुमार ( लोहरवाड़ा ) मुख्यालय लोहरवाड़ा पर नहीं बैठने से किसानो को भारी समस्या हो रही है, जिला कलेक्टर एँव सतर्कता समिति अजमेर द्वारा गत 14 दिसंबर 2022 के देशानुसार उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद ने राज. प्रा. वि. जसवन्तपुरा में खसरा संख्या 521 में डूब क्षेत्र होने से निरस्त करने बाबत मौका रिपोर्ट तथा नया प्रस्ताव मांगे गए थे परन्तु तीन माह बीत जाने पर भी उक्त गिरदावर ने आज तक रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को नहीं भिजवाई है बल्कि अतिक्रमियो से मिलीभगत कर सरकारी जमीन खसरा संख्या 521 पर अतिक्रमियो को बढ़ावा दे रहा है ! ज्ञात रहे कि उक्त खसरा स. 521 पर ग्राम पंचायत व स्कूल ने वर्ष 2018 से स्कूल के खेल मैदान हेतु प्रस्तावित किया हुआ है परन्तु गिरदावर कि वजह से मामला अधर में लटका पड़ा है गिरदार के मुख्यालय पर नहीं बैठने से किसानो को परेशानी उठानी पड़ रही है राठौड़ ने गिरदार को मुख्यालय पर बैठने हेतु पाबन्द किया जाने की मांग की