Dark Mode
वोडाफोन आइडिया ने शुरू की 5G सर्विस

वोडाफोन आइडिया ने शुरू की 5G सर्विस

वोडाफोन आइडिया (वीआई) कंपनी के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद वोडाफोन आइडिया ने भारत में अपनी 5जी सर्विस को शुरू कर दिया है। वोडाफोन आइडिया भारत में तीसरा सबसे बड़ा दूरसंचार सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। वोडाफोन आइडिया 17 दूरसंचार सर्किलों में 5जी कनेक्टिविटी की शुरुआत करने के लिए तैयार है। 5जी सर्विस की शुरुआत काफी महत्वपूर्ण शुरुआत है। यह रोलआउट दो साल बाद शुरू हुआ जब वीआई ने एयरटेल और जियो के साथ 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था। दोनों ने अक्टूबर 2022 में अपनी सेवाएं शुरू की थी। टेलीकॉम टॉक द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार, वीआई का 5जी नेटवर्क 3.3GHz और 26GHz स्पेक्ट्रम बैंड का उपयोग करता है। प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों उपयोगकर्ता 5जी कनेक्टिविटी का आनंद ले पाएंगे, हालाँकि शुरुआती लॉन्च कुछ खास जगहों तक ही सीमित है। वोडाफोन आइडिया की 5G सेवा वर्तमान में निम्नलिखित क्षेत्रों में लाइव है, जो 3.5GHz स्पेक्ट्रम बैंड का उपयोग कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!