फ़रड़ोद में हुआ मतदाता जागरूकता अभियान
जायल. (निर्वाचन 108) के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को देखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत सोमवार को फ़रड़ोद में ट्रेनर दुर्गाराम गोदारा के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ईवीएम मशीन से मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया समझाई तथा इसी के साथ ईवीएम द्वारा मतदाताओं व आमजन को मतदान करने की प्रक्रिया को समझाने के बाद मतदाताओं को बैलेट यूनिट पर इच्छित उम्मीदवार के लिए मतदान करने के बाद वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची का देखकर अपने द्वारा दिए गए मत का अवलोकन करने के संबंध में जानकारी दी गई। ट्रेनर दुर्गाराम गोदारा ने उपस्थित मतदाताओं तथा छात्र -छात्राओं को विस्तार से वोट डालने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया ।इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फ़रड़ोद के प्रिंसिपल समय राज मीणा, सुपरवाइजर रामपाल सिंघाटिया, बीएलओ धन्नाराम धेडू , अंकित परासर, रामकिशोर प्रजापत, व्याख्याता राधाकिशन डिडल,जीवराज सोनी, गुमानराम डोगीवाल,लेखराम पीएचसी फ़रड़ोद के नर्सिंग ऑफीसर हनुमान राम भांबू, वाइस प्रिंसीपल लालाराम,वरिष्ठ अध्यापक सरिता मुंडेल, लीला खोजा,फ़रड़ोद ग्राम विकास अधिकारी कंचन कड़वासरा तथा एलए प्रियंका विशनोई,जसाराम फ़रड़ोदा, आंगन वाड़ी कार्यकर्ता, एसडीएमसी सदस्य, छात्र -छात्राएं व ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।