कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान
बालोतरा। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर संतोष पटेल ने कहा कि कॉलेज छात्र -छात्राओं को मताधिकार के बारे मे जागरूक कर राष्ट्र के लिए एक उपयोगी नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में भारत चुनाव आयोग द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विभिन्न एप शुरू किए है। जिसके द्वारा प्रत्येक एंड्रॉयड फोन रखने वाला व्यक्ति आसानी से अपनी पहुंच सुनिश्चित कर सकता है वह ऑनलाइन माध्यम से वोटर हेल्प लाइन एप के द्वारा घर बैठे अपना पंजीकरण, आवश्यक संशोधन करवा सकता है। एप के माध्यम से अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के बारे में जान सकता है। चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों की शिकायत सी- विजिल एप कर सकता है साथ ही दिव्यांगजन अपने अधिकारों को घर बैठे सक्षम एप्स से जान सकता है।