Dark Mode
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बुधवाली ने महंगाई राहत शिविरों का किया अवलोकन

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बुधवाली ने महंगाई राहत शिविरों का किया अवलोकन

बीकानेर। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.खानूखान बुधवाली ने बुधवार को महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन किया। डॉ.बुधवाली ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और जस्सूसर गेट के बाहर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न. 15 में आयोजित शिविर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, लाभार्थियों को वितरित किए गए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड की जानकारी ली। उन्होंने शिविर प्रभारी को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अवलोकन के दौरान लाभार्थियों को गारंटी कार्ड भी वितरित किए। लाभार्थियों को संबंधित योजना के तहत प्राप्त होने वाले फायदों के बारे में बताया। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!