कर रहा था अवैध गांजे की खेती, पुलिस के हत्थे चढा,
छीपाबडौद . हरनावदाशाहजी.पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करते एक जने को गिरफ्तार कर 15 किलो 330 ग्राम हरा एवं 1 किलो 720 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच पाली थानाधिकारी को सौंपी। थानाधिकारी झंडेल सिंह ने बताया कि थाना क्षैत्र के सहजनपुर गांव निवासी मोहनलाल कुशवाह खेत पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रहा था। जांच में 15 किलो 330 ग्राम हरा गांजा व 1 किलो 720 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में कानि.गुड्डू राम,बांके बिहारी, ओमप्रकाश,तगाराम,मोनूसिंह एवं चालक राजेंद्र शर्मा शामिल रहे।