Dark Mode
हम धन्य हैं जहाँ नारियों का नाम पुरुषों से पहले आता है  - प्रवीना दीदी

हम धन्य हैं जहाँ नारियों का नाम पुरुषों से पहले आता है  - प्रवीना दीदी

भुसावर  .  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवाकेंद्र भुसावर की ओर से श्री आर्य महिला विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया l 
   कार्यक्रम की शुरुआत में ब्र. कु. गीता बहन ने सभी को महिला सशक्तिकरण आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया l जिसमें बताया गया कि नारी को वर्तमान समय सशक्त बनने की अति आवश्यकता हैlफैशन दिखावा छोड़कर के नारी को अपने जीवन में गुणों को धारण करना है
   कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भरतपुर से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रवीना दीदी ने अपने मुख्य वक्तव्य में बताया कि भारत देश को भारत माता कहा जाता है l किसी भी देश में कोई संकट आता तो भारत देश सभी की मदद को सदा तैयार रहता है ऐसे देश में रहकर की सभी नारियों को जैसा नाम है वैसा ही श्रेष्ठ कर्तव्य करना है क्योंकि नारी को पुरुषों के नाम से भी पहले याद किया जाता था जैसे लक्ष्मीनारायण राधे श्याम,सीता राम आदि l आज संसार में कुछ भी नारी के साथ होता है तो यह सब नारी की कमजोरी की वजह से होता है इसलिए आज नारी को सशक्त बनने की अवश्यकता है l
   महाविद्यालय की शिक्षिका अनीता जी एवं राज जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्मा कुमारी बहनों के द्वारा हमें ही हमारा स्वमान याद दिलाया जा रहा है l हमें अपने बच्चों को उच्च संस्कार देने हैं और बेटियों को निडर और मजबूत बनाना है l और साथ ही धन्यवाद दिया l
  सभी ने मिलकर नारी सशक्तिकरण के नारे लगाए एवं बच्चों ने भी अपने विचार रखे l
अंत में ब्र.कु. संस्कृति बहन ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया l
   इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भ्रा. अमृत जी एवं समस्त शिक्षक गण एवं शिक्षिकाऐ,स्कूल के, बी ए एवं बी एड की बालिकाए उपस्थित थे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!