खरपतवार प्रबंधन फसल उपज वृद्धि के लिए आवश्यक है: रफीक अहमद कुरैशी
भोपालगढ़। कृषि-उद्यान अधिकारियों ने कृषि क्षेत्र में रबी फसलों का निरीक्षण के दौरान किसानों को पौधसंरक्षण एवं खरपतवार प्रबंधन की उन्नत कृषि तकनीकी की दी जानकारी।
सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी रबी फसलों का निरीक्षण के दौरान कहा कि खरपतवार प्रबंधन रबी फसल उपज वृद्धि के लिए जरूरी है इसके लिए निराई-गुड़ाई की अधिक प्राथमिकता हो।सूक्ष्म पोषक तत्वों का खड़ी फसल में कमी नजर आये तो सिफारिश अनुसार पर्णीय छिड़़काव करना तथा फसल निरीक्षण करते रहना चाहिये ताकि कोई भी कीट-रोग नजर आयें तब समय पर पौधसंरक्षण के उपाय अपनाया जा सके।जैव आधारित दवाओं को अधिक महत्व हो।विशेषकर जीरा फसल में बादल छाये रहने पर प्रायःझुलसा रोग होता है।इसके नियंत्रण के लिए जैविक अवयवों का अधिक महत्व हो।आवश्यक होने पर सिफारिश फंफूदीनाशक कीटनाशक का समय पर छिड़काव प्रभावी होता है।इसके साथ ही कृषि-उद्यान विभाग से देय सुविधाएं,सिचांई जल का कुशलतम उपयोग हेतु सुक्ष्म सिचांई पद्बति,बागवानी खेतीं,मशाला खेती इत्यादि इस समय अपनायी जाने वाली उन्नत कृषि तकनीकी बिन्दुओं,आगामी दिनों में सम्भवतःपाला व शीत लहर से भी फसल बचाव की उपयोगी जानकारी साझा की।खेतीं में नवाचार पद्धति को अपनाकर खेतीं उपज का अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।मशाला फसलों में जैव आधारित जैव अवयवों की अधिक प्राथमिकता हो।इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक अकबर,किसान सीताराम सेगवां मौजूद थे।