पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक पर शहबाज सरकार ने क्या बड़ा ऐलान किया
पाकस्तान की सेना का बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा गया है। सेना का दावा है कि 24 घंटे के इस ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी के सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया गया है। बलूचिस्तान में हुई ट्रेन हाईजैकिंग पर एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के कहने पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन हाईजैक की है। पाकिस्तान ने भारत के साथ साथ तालिबान का नाम भी ले लिया है।यानी पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने अफगानिस्तान के तालिबान के साथ मिलकर ट्रेन हाईजैकिंग की है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान ने ऐसा घटिया और झूठा आरोप क्यों लगाया है? दरअसल, बलूचिस्तान से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हो गई हैं
जिनपर पर्दा डालने के लिए पाकिस्तान ने ट्रेन हाईजैकिंग का आरोप भारत पर लगा दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि ट्रेन अपहरण कांड के पीछे भारत है।शहबाज शरीफ के इस नामसमझ सलाहकार ने कहा है कि भारत के साथ तालिबान भी इस पूरी घटना में शामिल है और भारत ने तालिबान से ही ये पूरा ऑपरेशन करवाया है। लेकिन मामले में दिलचस्प मोड़ तब सामने आया जब पाकिस्तान की तरफ से ऐसा बयान आने पर खुद वहां की आवाम अपनी सरकार पर सवाल उठाने लगी। पाकिस्तानी जनता को भी पता है कि उनकी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए बेवजह भारत का नाम घटीटा है। पाकिस्तान में कुछ भी हो जाए ये उसका आरोप भारत पर लगा देते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि भारत का नाम लेंगे तो पाकिस्तान की जनता मान जाएगी।