Dark Mode
चोरो की पहली पसंद बनी किराना की होलसेल दुकान

चोरो की पहली पसंद बनी किराना की होलसेल दुकान

नौगावा. तहसील में चोरो ने चोरी करने के लिए किराना की होलसेल दुकानों को प्राथमिकता से चुना हुआ है। और उनमे से भी सिर्फ बीड़ी, सिगरेट और महंगे सामानो को ही चोरी करते है। बीती रात भी एक होलसेल की दुकान को चोरो ने निशाना बनाया।  विकास कुमार जैन पुत्र श्री दीप चन्द जैन जाति जैन निवासी नौगावा ने नौगावा थाने में रिपोर्ट दर्ज़ कराई की चौपड़ा बाजार नौगावां मे उसकी आदित्य ब्रैदर्स के नाम से होल सेल की दुकानहै। 28 मई को वह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर गया था। मध्य रात्रि को कोई अज्ञात चोर आया जिसने छत पर चढ़कर किवाड़ व जंगला तोड़ा और फिर दुकान के अन्दर से 6 बोरी 502  बीडी मूल्य 1,98010 रु व स्पेशल 40 पुडा 13,200 रू के. सिगरेट पैकट -5000रु सिखर पान मसाला 1100 रु के व अन्य सामान चोरी करके ले गया। सुबह जब दुकान खोली तो चोरी का पता चला। सुचना पर नौगावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआवना किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरो में चोर मुँह पर रुमाल बाँधकर चोरी करता हुआ नजर  आ रहा है।
गौरतलब है की पूर्व में भी चोरो ने किराने की होलसेल दुकानों को ही निशाना बनाया और उनमे से भी बीड़ी सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी किया गया। लेकिन पुलिस अभी तक उन चोरियो का खुलासा नहीं कर पाई है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!