ग्राम सभाओ मे करेंगे टीबी के सम्बन्ध में जागरूक
सवाई माधोपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ गाँव-गाँव, शहर-शहर Whole-of-Government w Whole-of-Society Approach के तहत संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक गति प्रदान करने हेतु दिनांक 24 मार्च 2026 से टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवत्तीय का संचालन किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाले ग्रामीण, शहरी एवं संवेदनशील समूहों में असिम्प्टोमेटिक टीबी सहित सभी संभावित रोगियों की सक्रिय पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है। अभियान की सफलता हेतु जिले भर मे विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ग्राम सभा के स्थायी एजेंडे में क्षय उन्मूलन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान को शामिल करते हुए 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में इस विषय पर विस्तृत चर्चा कर उच्च जोखिम वाले ग्रामों में आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कि जाएगी। ग्राम सभा में निक्षय शपथ का आयोजन किया जायेगा। समुदाय में जागरूकता के माध्यम से भ्रांतिया और भेदभाव के यम को तोड़ कर टी.बी. उन्मूलन अभियान को जन आंदोलन बनाने के प्रयास किये जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी नेतृत्व और भागीदारी के बढाने हेतु नियमित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।