Dark Mode
ब्यावर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे-गहलोत

ब्यावर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे-गहलोत

  • माली महासभा के कैलाश गहलोत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

ब्यावर । राजस्थान माली सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जयपुर के श्याम नगर स्थित कांग्रेस ओबीसी कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष हर सहाय यादव ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन, मोती बाबा फुले स्टेट कोऑर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, डॉ. सुमन चौधरी, पार्षद प्रेम सैनी (सीकर), सागर महावर, दीपक सैनी, बुद्धा राम सांखला, सज्जन कुमावत, देवेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, जितेंद्र सैनी और मनीष गहलोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने से कुछ दिन पहले कैलाश गहलोत अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर चुके थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद और ओबीसी राजस्थान अध्यक्ष हर सहाय यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। गहलोत ने कहा कि वे ब्यावर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!