Dark Mode
2026 तक माओवादी हिंसा खत्म? शाह का बड़ा दावा

2026 तक माओवादी हिंसा खत्म? शाह का बड़ा दावा

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश माओवादी हिंसा को समाप्त करने के बेहद करीब है और सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक पूरे भारत को इस खतरे से मुक्त कराना है।

शाह के मुताबिक 11 राज्यों में फैला माओवादी नेटवर्क लंबे समय से आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती रहा है, लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से हालात तेजी से बदले हैं। उन्होंने इसे सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए भरोसा जताया कि तय समयसीमा में निर्णायक सफलता मिलेगी।

गृह मंत्री ने पूर्वोत्तर भारत का जिक्र करते हुए कहा कि 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा का रास्ता चुना है। 20 से अधिक शांति समझौतों के जरिए क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय आने वाले वर्षों में मादक पदार्थ विरोधी अभियान, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क, सीमा सुरक्षा के आधुनिकीकरण और नई न्यायिक संहिताओं के क्रियान्वयन पर जोर दे रहा है। शाह ने विश्वास जताया कि 2029 से पहले इन चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटा जाएगा।

समारोह में गृह मंत्री ने राजधानी की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जटिल मामलों को सुलझाने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस बल ने बार-बार अपनी क्षमता साबित की है और स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों व उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!