Dark Mode
जयपुर में चाकू की नोंक पर महिला से रेप

जयपुर में चाकू की नोंक पर महिला से रेप

जयपुर. जयपुर में पड़ोसी युवक के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। पति से मिलने के बहाने घर आए आरोपी पड़ोसी ने चाकू की नोंक पर रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर देहशोषण कर रुपए ऐंठे। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (गांधी नगर) सुरेन्द्र यादव कर रहे है। पुलिस ने बताया कि जेएलएन मार्ग गांधी नगर निवासी 33 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि आरोपी पड़ोसी युवक ने उसे साथ रेप किया। जनवरी 2023 में वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 11 बजे पड़ोसी युवक घर आया। पड़ोसी होने के कारण उसे घर के अंदर आने दिया। बातचीत के दौरान उसने पति से मिलने आने की कहा। पति के बाहर जाने की बताने पर पीने के लिए पानी मांगा। पानी लेने किचन में जाने पर आरोपी ने मेन गेट लॉक कर दिया। पीछे-पीछे किचन में आकर चाकू की नोंक पर मारने की धमकी दी। चाकू की नोंक पर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया। डरा-धमकाकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण के साथ ही रुपए ऐंठने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। शनिवार को गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!