Dark Mode
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाएं कर सकेगी निःशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाएं कर सकेगी निःशुल्क यात्रा

बालोतरा। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह छूट राज्य की सीमा तक देय होगी। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं एवं बालिकाएं 19 अगस्त, सोमवार को रात्रि 11.59 तक रोडवेज़ की वातानुकूलित, वोल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त समस्त श्रेणी की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। बसों के संचालन संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 18002000103,149 एवं विभागीय वेबसाइट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!