Dark Mode
वर्क फ्रॉम होम विषय पर कार्यशाला

वर्क फ्रॉम होम विषय पर कार्यशाला

उदयपुर। महिला अधिकारिता निदेशालय के निर्देशानुसार शनिवार को रेती स्टैंड स्थित धनलक्ष्मी केंद्र पर वर्क फ्रॉम होम विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस में उपनिदेशक संजय जोशी, संरक्षण अधिकारी रामकिशोर खदाव और सुपरवाइजर ललित कटारा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में कुल 40 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें घर बैठे स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
उपनिदेशक संजय जोशी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में महिलाएं घर बैठे काम करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बना रही है। संरक्षण अधिकारी राम किशोर खाधव ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से महिलाएं अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए आर्थिक रूप से सक्षम बन सकती हैं। हमें अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ना चाहिए।
सुपरवाइजर ललित कटारा ने कार्यशाला का संचालन करते हुए कहा कि महिला अधिकारिता विभाग महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, लघु उद्योगों की जानकारी और स्वरोजगार के लिए संसाधन उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। कार्यशाला में महिलाओं ने वर्क फ्रॉम होम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अंत में, महिलाओं के सवालों के जवाब दिए गए और उन्हें संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!