पुष्करणा न्याति समाज भूमि का पूजन आज
फलोदी . शहर के मोहन छंगाणी नगर कालोनी में राज्य सरकार द्वारा नगरपालीका फलोदी के माध्यम से आवंटित भूमि का आज चारदीवारी के लिए भूमि पूजन कर काम शुरु किया जाएगा। पुष्करणा समाज की प्रमुख सेवा कार्य हेतु गठित संस्था मरूभारती सेवा संघ, मुम्बई , पश्चिमोत्तर राजस्थान के मुम्बई एवं फलोदी प्रवासियों की एकमात्र प्रगतिशील संस्था को फलोदी शहर के मोहन छंगाणी नगर में आवंटित भूमि की चार दिवारी का कार्य आज शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ शुरू होगा। इस चार दिवारी का कार्य अजय ( फल एवं सब्जी मंडी अध्यक्ष एवं महेश व्यास पीसीसी सदस्य पुत्र पन्नालाल व्यास ( अध्यक्ष नगरपालीका फलोदी ) के द्वारा करवाया जा रहा है। भूमि पूजन आज 29 जून गुरुवार को दिन के 12 : 36 बजे किया जाएगा। इस दौरान मरु भारती सेवा संघ के सदस्य एवम पुष्करणा न्याति सेवा समिति सदस्य तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।