वैदिक मंत्रोचारण से यज्ञ पूजन करवाया
तारानगर . तारानगर के योगी आसन में स्मृति नाथ व गंगानाथ महाराज के सानिध्य में सिद्ध शिरोमणि संत ब्रहस्पति नाथ महाराज की 13 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भगवान नाथ महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व सप्त दिवसीय पंच कुण्डी रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन साहित्याचार्य, ज्योतिषाचार्य क्षेत्र के प्रसिद्द पंडित गोपाल शास्त्री के आचार्यत्व में पंडित हर्षचंद्र शर्मा, काशीराम पारीक, विनय कुमार भारद्वाज, गौतम शास्त्री, अंकित भारद्वाज, राजेश शास्त्री, वेद प्रकाश शास्त्री, रामावतार शर्मा, हरिराम शर्मा, गणेश भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोचारण से यज्ञ पूजन करवाया जिसमें यजमान शंकरलाल चाचाण, शिव कुमार जोड़ीवाल, पुरषोत्तम सगतानी, वासुदेव कन्दोई, पवन चंगोई वाला, लालचंद प्रजापत, घनश्याम सोनी, प्रकाश सोनी, आदि भक्तों ने यज्ञ में भाग लिया।