Dark Mode
भू माफियाओं पर पाली में चला प्रशासन का पीला पंजा

भू माफियाओं पर पाली में चला प्रशासन का पीला पंजा

मणिहारी गांव में सरकारी जमीन से जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल ने पक्का अतिक्रमण किया ध्वस्त,अपराधियों के                                   विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत हुई कार्रवाई

सुमेरपुर। पाली जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की ओर से अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर चलाया पीला पंजा। पाली के निकटवर्ती मणिहारी गांव में सरकारी जमीन पर किये गए पक्के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन को पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी जब्बरसिंह की ओर से मणिहारी गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करने और उसमें शराब की दुकान संचालित करने की रिपोर्ट प्रेषित की गई।
जिस पर जिला कलेक्टर मेहता ने जिला परिषद सीईओ एवं खण्ड विकास अधिकारी पाली को त्वरित जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि हार्डकोर अपराधी ने ग्राम पंचायत मणिहारी में पट्टे से अधिक भूमि पर निर्माण किया है। इस पर ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया। मियाद पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर बुधवार को ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की व जेसीबी की मदद से पक्का निर्माण ध्वस्त किया।
इस दौरान मौका मजिस्ट्रेट तहसीलदार मदाराम पटेल, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण मंगलेश चूंडावत, गुड़ा एंदला थानाधिकारी प्रेमप्रकाश, सरपंच भेरूसिंह शेखावत, ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्रसिंह, गिरदावर अजीतसिंह, पटवारी शंकरसिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!