Dark Mode
चोरी की बाइक और देशी तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक और देशी तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

धौलपुर। लोकसभा चुनाव के तहत की जा रही नाकेबंदी के दौरान कौलारी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 12 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।
कार्रवाई को लेकर कौलारी थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कराई जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक युवक बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। जो नाकाबंदी को देखकर हड़बड़ाहट में भागने लगा। जिसे नाकाबंदी कर रही पुलिस ने पकड़ लिया। युवक के पास से मिली बाइक चोरी की निकली। तलाशी लेने पर युवक से 12 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन हरिजन (20) पुत्र नवाब सिंह निवासी कौलारी बताया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिससे चोरी की घटना के साथ हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!