Dark Mode
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर अश्लील मजाक के लिए माफी मांगी

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर अश्लील मजाक के लिए माफी मांगी

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया एक रोस्ट शो में की गई अपनी टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे हुए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई में लोकप्रिय सोशल मीडिया हस्तियों रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्व मुखीजा, जिन्हें 'बीयरबाइसेप्स' और 'द रिबेल किड' के नाम से जाना जाता है, के साथ-साथ कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नामक शो में कथित तौर पर 'अपमानजनक भाषा' के इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। अपने YT चैनल बेयर बाइसेप्स के लिए मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर किए गए अश्लील मजाक के लिए माफी मांगी। सोमवार को 31 वर्षीय रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया और कहा कि जिस मजाक की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, वह उनकी समझदारी की कमी थी। गौरतलब है कि यह माफी मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शो में कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज होने के बाद आई है। न केवल इलाहाबादिया बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और कॉमेडियन समय रैना पर भी इसी अपराध के लिए मामला दर्ज किया गया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!