युका जिलाध्यक्ष दिवराया का किया स्वागत।
भोपालगढ़ . हाल ही में युवा कांग्रेस चुनाव में जोधपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए पुखराज दिवराया के भोपालगढ़ आगमन पर युवाओं द्वारा स्वागत कर बधाई दी। युवा कार्यकर्ता मुकेश सोलंकी ने बताया कि जिला अध्यक्ष दिवराया के भोपालगढ़ आगमन पर बस स्टैंड स्थित एमपी टावर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव महेंद्र प्रताप देवड़ा की अगुवाई में साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अशोक गहलोत कोसाना, राजू भाई देवड़ा, रघुवीर सिंह राठौड़, अनिल बुधनगर, अक्षय दिवराया, दिव्यांशु मूसा, सतीश भाटी सहित युवा उपस्थित थे।