Dark Mode
15 साल में पहली बार जोमैटो को मुनाफा

15 साल में पहली बार जोमैटो को मुनाफा

मजाक में लोग बोले- 2 करोड़ मुझसे ले लेता भाई, घर-घर खाना ना देना पड़ता


नई दिल्ली .  फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में 2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की स्थापना 15 साल पहले 2008 में हुई थी। इसे लेकर एक यूजर ने X पोस्ट में मजाक में लिखा, '2 करोड़ मुझसे ले लेता भाई, इतना घर-घर जाकर खाना डिलीवर करने की क्या जरूरत थी।'

इस पोस्ट पर कंपनी के फाउंडर और CEO ने दीपेंद्र गोयल लिखा 'ट्वीट ऑफ द डे ROFL!' यानी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाना। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दिपेंद्र को बधाई भी दी। पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने कहा- इनक्रेडिबल एफर्ट्स की तारीफ की है। इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी कंपनी को बधाई दी है।
सभी निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए यह अच्छा संकेत
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जोमैटो को बधाई देते हुए लिखा,'यह सभी निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए एक अच्छा संकेत है। सभी भारतीय टेक स्टार्टअप्स प्रॉफिट हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। इस पोस्ट का जवाब देते हुए दिपेंद्र ने कहा- 'बहुत बहुत धन्यवाद सर। हमारा लक्ष्य बेहतर सेवाओं के निर्माण के लिए लाभ कमाना है, न कि लाभ कमाने के लिए सेवाओं का निर्माण करना।'

जून तिमाही में रेवेन्यू 71% बढ़कर ₹2,416 करोड़ रहा
जोमैटो ने गुरुवार को Q1FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जून तिमाही में कंपनी को 2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले Q1FY23 में कंपनी को 186 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर रेवेन्यू 71% बढ़कर 2,416 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल रेवेन्यू1,414 करोड़ रुपए था।

जोमैटो के शेयर में आज 10% से ज्यादा की तेजी
जोमैटो के शेयर में 10% से ज्यादा की तेजी प्रॉफिटेबल नतीजे आने के बाद जोमैटो के शेयर में आज 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। अभी यह 52 वीक के हाई पर ₹95.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। JM फाइनेंशियल ने जोमैटो का 115 रुपए का टारगेट दिया है। मोतीलाल ओसवाल ने 110 रुपए, तो जेफरीज ने 130 रुपए का टारगेट दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!