Dark Mode
 त्रिपुरा में नड्डा शुक्रवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

 त्रिपुरा में नड्डा शुक्रवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे



अगरतला। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और पांच सीटें सहयोगी आईपीएफटी के लिए छोड़ी हैं। भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का शुक्रवार को यहां आने का कार्यक्रम है। वह कुमारघाट और अमरपुर में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!