Dark Mode
बाड़मेर : वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं 30 सितंबर तक देशव्यापी सतत अभियान

बाड़मेर : वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं 30 सितंबर तक देशव्यापी सतत अभियान

  • अभियान में ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच होगी सुनिश्चित

बाड़मेर। केन्द्रीय वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 30 सितंबर तक एक त्रैमासिक देशव्यापी वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ना है। अभियान के प्रमुख घटकों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत वर्तमान निष्क्रिय बैंक खातों का पुनः सत्यापन, जिन व्यक्तियों के अभी तक बैंक खाते नही है, उनके नए बैंक खाते खोलना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में नामांकन को प्रोत्साहन देना शामिल है। इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक बार विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जो मुख्य रूप से शनिवार को होंगे। इन शिविरों का आयोजन जिलाधिकारियों के नेतृत्व में अग्रणी जिला प्रबंधक के समन्वय से किया जाएगा। इसमें सभी बैंकों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने समस्त कलक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति से समन्वय कर विस्तृत शिविर कार्यक्रम तैयार करें तथा इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक स्थान, आधारभूत सुविधाएँ और मानव संसाधन उपलब्ध कराए। राज्य सरकार की ओर से समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस महत्त्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं तथा अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आमजन अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, बैंक शाखा या जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!