11.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक तस्कर बाइक सहित पकड़ा गया
फलोदी। जिला फलोदी के पुलिस थाना जाम्बा टीम द्वारा सरहद धोलासर में नाकाबंदी कर 11.02 ग्राम अवैध स्मैक सहित एक युवक को गिरफतार किया है। बरामदा स्मैक की कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार अनुसार करीब 2.5 लाख रूपये आंकी गई है।
कार्यवाही विवरण -जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमति पूजा अवाना ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुऐ मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी अशोक कुमार पीएस जाम्बा मय जाब्ता द्वारा सरहद धोलासर में नाकाबंदी कर एक पल्सर मोटरसाईकिल पर परिवहन की जा रही 11.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर आरोपी श्रवण कुमार पुत्र किसनाराम जाति बिष्नोई निवासी उम्र 33 वर्ष निवासि इन्द्रनगर फतेहसागर थाना लोहावट को गिरफतार किया गया है। आरोपी श्रवण कुमार के विरूद्व प्रकरण संख्या 15/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्व कर अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ महेन्द्र कुमार सीरवी थानाधिकारी पीएस बाप द्वारा किया जा रही है।
टीम का विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर फलोदी द्वारा उक्त कार्यवाही के लिये मुख्य भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार थानाधिकारी जाम्बा एवं कांस्टेबल मनफूल, अशोक कुमार, भागीरथप्रसाद की भूमिका रही। जिनको पुरस्कृत किया जायेगा।