Dark Mode
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 12वाँ दीक्षांत समारोह 1 मार्च को

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 12वाँ दीक्षांत समारोह 1 मार्च को

कोटा । राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 12वाँ दीक्षांत समारोह 1 मार्च को श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र करेंगे तथा तेजपुर विश्वविद्यालय, असम के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.के. जैन अतिथि होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. एसडी पुरोहित ने बताया कि 12वाँ दीक्षांत समारोह में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य, विश्वविद्यालय प्रबन्ध मण्डल एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, राजस्थान राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, राजभवन से पधारे अधिकारीगण, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कुलसचिव, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संकायसदस्य, शिक्षकगण, शिक्षाविद, विद्यार्थी व उनके अभिभावकण, प्रशासनिक अधिकारीण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं आमंत्रित विशिष्ठ अतिथिगण भी शिरकत करेंगे।
डिग्रियों और गोल्ड मेडल्स का होगा वितरण-
12वें दीक्षांत समारोह के दौरान इस वर्ष कुलाधिपति स्वर्ण पदक एमटेक (स्ट्रक्चरल इंजीनियंरिंग) विद्यार्थी प्रज्ञा महेश्वरी एवं कुलपति स्वर्ण पदक बीटेक (कम्प्यूटर साईन्स एन्ड इंजीनियरिंग) विद्यार्थी त्रिशा विश्वास को प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष स्वर्ण पदक की श्रेणी में बीआर्क 1, बीटेक 14, एमटेक 11, एमबीए 1, एमसीए 1 पाठ्यक्रम सहित 28 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। बीआर्क 194, बीबीए 1, बीएचएमसीटी 9, बीटेक 19320, एमबीए 1265, एमसीए 535, एमटेक 221, एमार्क 1, पीएचडी 21 पाठ्यक्रम सहित 21 हजार 567 विद्यार्थियों को दीक्षा प्रदान की जाएगी तथा इसी दिन विश्वविद्यालय के सभी सम्बद्ध महाविद्यालय इन छात्रों को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उपाधियों को संबंधित छात्र को वितरित करने का कार्य करेंगे। समारोह के दौरान इस वर्ष बीआर्क 5, बीटेक 55, एमटेक 32, एमबीए 5, एमसीए 6, पीएचडी 21 पाठ्यक्रम सहित 124 डिग्रीयां भी प्रदान की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!