180 मरीजों की जांच की, 50 का होगा ऑपरेशन
सवाईपुर। सवाईपुर कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को विशाल निःशुल्क नैत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 180 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 50 मरीजों का ऑपरेशन होगा | समाजसेवक श्यामसुंदर श्रोत्रिय ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी जिला अन्धता नियंत्रण सोसायटी भीलवाड़ा, श्री भूरालाल शोभासिंह बाबेल चैरिटेबल ट्रस्ट भीलवाड़ा, लायंस क्लब वेलफेयर ट्रस्ट भीलवाड़ा, लायंस क्लब भीलवाड़ा ( सिटी ) के द्वारा गुरुवार को सवाईपुर कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल निःशुल्क नैत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर प्रातः 10:30 से 3:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें जिसमें डॉक्टर अंकित मोदी नेत्र चिकित्सा ने 180 मरीजों की जांच की जिसमें से 50 मरीज का ऑपरेशन कल शुक्रवार को लॉयन्स आई हॉस्पिटल सुभाषनगर भीलवाड़ा में होगा | शिविर में सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांवों के मरीज पहुंचे, शिविर में शिविर प्रभारी नाथूलाल छाजेड़, भूरालाल शोभागसिंह बाबेल चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष ललित बाबेल, सचिव महावीर बाबेल, ट्रस्टी सुभाषचंद्र बाबेल कोषाध्यक्ष विकास बाबेल, जिला अन्धता नियंत्रण सोसायटी अध्यक्ष नीता बाबेल, महा मंत्री चंदा कोठारी, कोषाध्यक्ष सुमित्रा सिंघवी, सह कोषाध्यक्ष नीतू चोरड़िया, लायंस क्लब वेलफेयर ट्रस्ट राकेश पगारिया, लॉयन्स क्लब भीलवाड़ा ( सिटी ) अध्यक्ष कमलेश शाह, सचिव पारस जैन, महेंद्र श्रोत्रिय, प्रेम शंकर श्रोत्रिय आदि कई मौजूद रहे।