Dark Mode
21 साल साथ… नम्रता का महेश बाबू के लिए प्यार भरा पोस्ट

21 साल साथ… नम्रता का महेश बाबू के लिए प्यार भरा पोस्ट

मुंबई। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सादगी में ही अपनी खूबसूरती बयां कर देते हैं। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की जोड़ी उन्हीं में से एक है। मंगलवार को दोनों ने अपनी शादी के 21 साल पूरे किए और यह खास दिन सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।

नम्रता ने इंस्टाग्राम पर महेश बाबू के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों फ्लाइट में साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मैं हर दिन आपको ही चुनती हूं। हैप्पी 21 मैरिज एनिवर्सरी महेश बाबू।” छोटा सा यह संदेश फैंस के दिल को छू गया।

पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। अभिनेता चंकी पांडे ने उन्हें सालगिरह की बधाई दी, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया जताई। नम्रता की बहन शिल्पा शिरोडकर ने भी दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

महेश और नम्रता की प्रेम कहानी साल 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला। चार साल तक निजी तौर पर एक-दूसरे को समझने के बाद 10 फरवरी 2005 को दोनों ने शादी कर ली। आज उनके दो बच्चे हैं—गौतम और सितारा—और परिवार के साथ वे खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

21 साल बाद भी इस जोड़ी का रिश्ता उतना ही मजबूत नजर आता है, जितना शुरुआत में था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!