Dark Mode
रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 26 लोगों ने किया रक्तदान

फलोदी . श्री करणी हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी फलौदी और एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 26 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में डॉ सहदेव सिंह चारण, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मंडल, फलोदी,  रक्तवीर प्रदीप गुचिया, डॉ सुनीता सोनी, ब्लड बैंक प्रभारी, राजकीय चिकित्सालय, फलोदी, प्रतिक राज, प्रोजेक्ट मैनेजर, वत्सल मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, जोधपुर एवम् रघुवीर सिंह प्रबंध निदेशक प्रबंध निदेशक श्री करणी हॉस्पिटल फलोदी, डॉक्टर इंदुखान, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आरपी किलानिया, जनरल फिजिशियन, विक्रम सिंह, मैनेजर भोपाल सिंह, आमला, लुंबाराम, दीपेंद्र सिंह एवं समस्त स्टाफ ने अपनी सेवाए दी। 
कार्यक्रम के अंत में रघुवीर सिंह ने पधारे हुए सभी रक्त दाताओं का आभार जताया एवं प्रतिक राज ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु सभी के योगदान की सराहना की एवं उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!