Dark Mode
नाम वापसी के बाद 280 अभ्यर्थी शेष

नाम वापसी के बाद 280 अभ्यर्थी शेष

बारां। पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहा। इस दौरान चारों पंचायत समितियों में 4 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इस प्रकार पंचायत समितियों में 280 अभ्यर्थी शेष रहे हैं। नाम वापसी के पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन करते हुए अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के अनुसार नामांकन वापसी के उपरांत पंचायत समिति अटरू में 60, बारां में 51, छीपाबड़ौद में 91 व छबड़ा में 78 अभ्यर्थी शेष रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!