51 हजार रू. की गुड़ की लापसी से की जाएगी गौ-सेवा
टोंक । मोदी फैन्स क्लब टोंक के तत्वाधान में मकर सक्रांति के अवसर पर 51 हजार रू. की गुड़ लापसी से टोंक की सभी गौ-शालाओं में लगभग 1 हजार 300 गौ-वंश की सेवा की जाएगी मोदी। मोदी फैन्स क्लब के सेवा भावी मित्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी को लगभग 51 हजार रू. की गर्म गुड़, लापसी बनवाकर टोंक शहर की गांधी गौ-शाला, दूधिया बालाजी, वैष्णो देवी, नसिया बालाजी, कामधेनु, गोकुल धाम गौ-शाला आदि में लगभग 1 हजार 300 गौ-माताओं की सेवा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मोदी फेन्स क्लब सदैव सेवा भाव से सेवा कार्यो में तत्पर रहता है, 10 वर्षों से निरंतर व्हाट्सप पर चलने वाले 80 मित्रों के इस ग्रुप द्वारा अब तक लाखों रुपये के सेवा कार्य किये जा चुके है।