Dark Mode
कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 54 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 54 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

चूरू। रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान, जयपुर तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगार युवाओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया । रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि शिविर में शामिल नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों की रिक्तियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में करीब 107 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से प्रारम्भिक रूप से 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में फ्यूजन फाइनेन्स, सीआईआई एमसीसी, अम्बुजा फाउण्डेशन तथा हार्ट केयर हॉस्पिटल इत्यादि कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस दौरान कनिष्ठ रोजगार अधिकारी सुशीला कताला, आरएसएलडीसी समन्वयक जितेन्द्र, वरिष्ठ सहायक संजय गोस्वामी व संदीप न्यौल, सूचना सहायक मुकेश कुमार, जितेन्द्र ने सहयोग किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!