Dark Mode
उपखण्ड में 9 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 

उपखण्ड में 9 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 

 
फलोदी . उपखण्ड में आज 21 जून 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी सहित विभिन्न स्थानों पर  9 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। 
 सीनियर विद्यालय के कार्यक्रम में विधायक  पब्बाराम बिश्नोई ,उपखंड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास, विकास अधिकारी  नारायण सुथार ,योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ मुकेश चौहान आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश सुथार उपस्थित रहे।  मंच संचालन शारीरिक शिक्षक  रामेश्वर राव ने किया योग प्रशिक्षक  सांवल सिंह भाटी एवं  लक्ष्मण गोयल ने प्रोटोकॉल अनुसार योग करवाया । कार्यक्रम संचालन में शिक्षक  अश्विनी जोशी , रूम टू रीड संस्था की खुशबू पुरोहित, महावीर इंटरनेशनल संस्था के मुकेश कोठारी ,त्रिशूल वॉरियर्स एकेडमी के दीप लव मेवाड़ा का सहयोग रहा ,अंत में प्राचार्य  किशोर बोहरा ने उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट किया। इसके अलावा शहर स्थित ईश्वरबाग में एल एन टी कम्पनी एवम श्रीजी सीमेंट के संयुक्त सहयोग से योग दिवस मनाया गया , इसी तरह रेनबो पब्लिक स्कूल एवम तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा भी योग दिवस मनाया गया।   
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!