Dark Mode
अहीर रेजिमेंट महापंचायत को लेकर बैठक आयोजित की गई

अहीर रेजिमेंट महापंचायत को लेकर बैठक आयोजित की गई

बहरोड। जयपुर में 16 अप्रेल को आयोजित होने वाली अहीर रेजिमेंट महापंचायत को लेकर रविवार को कस्बे में थाने के पास स्थित अहीर धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं का कहना था कि अहिर रेजीमेंट बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। जिसको लेकर कई बार आंदोलन किए गए, सड़क जाम की गई। लेकिन अभी तक अहीर रेजिमेंट नहीं बनाई गई। जिसको लेकर 16 अप्रैल को जयपुर के वीटी रोड ग्राउंड में शिप्रा पथ पर महापंचायत कार्यक्रम होगी। लगभग दो घंटे चली बैठक में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जयपुर लेकर जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान महिला आयोग सदस्य सुमन यादव, मंजू यादव, वंदना यादव, अर्चिता यादव, ललिता यादव, विजय यादव, भारत यादव, कमल यादव, संजय यादव, सुरेश यादव, एडवोकेट विनोद यादव, प्रशांत यादव, देवेंद्र यादव, विजयपाल यादव, विनय सिंह यादव, पूर्व सरपंच श्योताज यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व सरपंच नरेश यादव, केके यादव, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव सहित यादव समाज के सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!